फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हार्न पर 22 वाहनों का किया चालान

विज्ञापन
ततारपुर बाईपास पर वाहन का चालान करते यातायात पुलिस कर्मी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
हापुड़। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार की शाम मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हार्न पर वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की है। 22 वाहनों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि जनपद के प्रमुख स्थानों व चौराहों पर विशेष चैकिंग अभियान बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड पर चलाया गया। इस दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न आदि पर 22 वाहनों का चालान करते हुए कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन स्वामियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में अपने वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न आदि का प्रयोग न करें।
इसके अलावा सीओ यातायात राहुल यादव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, यात्री कर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय, यातायात निरीक्षक नरेश सिंह व गैराज मालिक और मैकेनिक उपस्थित रहे। सीओ ने कहा कि मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर की बिक्री करने पर वाहनों से उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही वर्कशाप/गैराज संचालक पर एक लाख रुपये प्रति संघटक जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें