फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन लेने के नाम पर ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन लेने के नाम पर ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी ने हरियाणा निवासी एक युवक से लोन दिलाने के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में पुलिस ने कंपनी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नगर के मेरठ रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने कुछ माह पहले हरियाणा क्षेत्र के पलवल निवासी हंसराज को फोन कर सस्ती ब्याज दरों पर लोन मुहैया कराने का झांसा दिया था। हंसराज को झांसे में लेकर कर्मचारियों ने फाइल चार्ज के नाम पर करीब डेढ़ लाख की ठगी को अंजाम दिया। काफी समय से आरोपी पीड़ित को लोन की धनराशी के लिए टरकाता आ रहा था। इससे क्षुब्ध होकर पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक मनोज निवासी जीतपुर दौराला मेरठ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के एक साथी अभिषेक पुत्र संदीप निवासी सुक्खन गढ़ी भोजपुर को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ ठगी के और भी मामले प्रकाश में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें