बाबूगढ़ में मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में योगेश शर्मा की शर्मा मोबाइल रिपेयर के नाम से दुकान है। शुक्रवार देर रात करीब पौन बजे चोर दुकान के बराबर में कूमल कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए हालांकि एक चोर इसमें कैद हो गया। चोर यहां से गल्ले में रखे 15 हजार रुपये, तीन लैपटॉप और करीब 70 मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब पांच लाख बतायी जा रही है। सुबह दुकानदार को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और फिंगर प्रिंट आदि उठाये। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। लोगों में इस घटना से रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि घटना स्थल के पास ही पुलिस जीप लगभग पूरी रात खड़ी रहती है, लेकिन उसे भनक तक नहीं लगी। सीओ राजेश कुमार का कहना है कि पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो