फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के बिल पर लगा करोड़ों रुपये का सरचार्ज होगा माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर लगा करोड़ों का सरचार्ज होगा माफ
विज्ञापन


हापुड़। जिले के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को नए साल पर शासन ने बड़ी सौगात दी है। घरेलू, व्यावसायिक, नलकूपों के बिलों पर लगे करोड़ों रुपये के सरचार्ज को माफ करने का निर्णय लिया गया है। सरचार्ज समाधान योजना के तहत 31 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले उपभोक्ताओं के बिलों से सरचार्ज को हटा दिया जाएगा। निगम अफसरों ने शासनादेश मिलते ही उपभोक्ताओं की सूची बनानी शुरू कर दी है।
जिलेभर में बिजली निगम के 2.50 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। इनमें अधिकांश उपभोक्ता ऐसे हैं, जो समय से बिल जमा नहीं करते। इसके चलते माह दर माह उनके बिलों में विलंब शुल्क जुड़ता चला जाता है। आलम यह है करोड़ों की बकाएदारी वाले उपभोक्ताओं के बिलों पर करोड़ों रुपये सरचार्ज जुड़ गया है।
विज्ञापन

मूल बिल व सरचार्ज को भर पाने में उपभोक्ता असमर्थता जता रहे हैं। इस समस्या पर शासन ने बकाएदार उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात दी है। जिले में सरचार्ज समाधान योजना को लागू कर दिया गया है। इस योजना के तहत शहर, देहात अंचल में घरेलू, व्यावसायिक और नलकूप उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है। इन उपभोक्ताओं के बिलों पर जितना भी सरचार्ज लगा है, उसे माफ किया जाएगा। इच्छुक उपभोक्ता 31 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के समय जमा करना होगा 30 फीसदी पैसा
सरचार्ज समाधान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने पर उपभोक्ताओं को मूल बिल (सरचार्ज हटाकर) के पैसे का 30 फीसदी पैसा जमा करना होगा। इसके बाद ही उसे योजना का पात्र माना जाएगा।
पीडी वाले उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ
इस योजना के तहत कनेक्शन पीडी कराने वाले उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ मिलेगा। क्योंकि सबसे ज्यादा सरचार्ज ऐसे उपभोक्ताओं के बिलों पर ही लगा रहता है।
किसान जमा करेंगे बिल
जिले के किसान नलकूपों का बिल जमा करने के लिए छूट मिलने के समय का इंतजार करते हैं। योजना के लागू होने के बाद अब जिले के किसान बढ़ चढ़कर बिल जमा कराएंगे, क्योंकि उनके बिलों पर भी हजारों रुपये का सरचार्ज लगा है।
विज्ञापन

विवादित बिल भी होंगे जमा
सरचार्ज समाधान योजना के तहत न्यायालय में चल रहे विवादित बिलों का भी निस्तारण किया जा सकेगा, लेकिन इसके लिए उपभोक्ताओं को शपथपत्र देना होगा।
प्रत्येक बिजलीघर पर लगेगा
काउंटर, बिलों में हो सकेगा संशोधन
जिलेभर के प्रत्येक बिल काउंटर, एसडीओ कार्यालय पर बिल जमा करने की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान बिलों का संशोधन भी किया जा सकेगा।

कोट
शहर, देहात अंचल के घरेलू, व्यावसायिक, नलकूप उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उनके बिलों पर लगे सरचार्ज को माफ कर दिया जाएगा। - बीएल मौर्य, अधीक्षण अभियंता


- शासन के निर्देश पर ऊर्जा निगम के अफसरों ने शुरू की ओटीएस योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें