फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन में शपथपत्र देकर छूट पर लें बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
20 दिन में शपथपत्र देकर छूट पर लें बिजली कनेक्शन
विज्ञापन


हापुड़। कटिया डालकर नलकूप चला रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। ऐसे किसान 20 दिन के अंदर शपथपत्र देकर छूट पर कनेक्शन ले सकते हैं। तय तिथि के बाद चोरी पकड़े जाने पर लाखों रुपये जुर्माना लगेगा। अमरोहा में दर्जनों मामले पकड़े जाने पर स्थानीय ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने यह पहल की है।
विज्ञापन

जिला अमरोहा के डार्क जोन क्षेत्र में अनेक नलकूप ऐसे पकड़ में आए हैं, जिनके लिए अवैध तरीके से लाइन खिंचवा ली गई थी। फीडरों पर मंजूरी से अधिक लोड मिलने पर सघन जांच में इसका खुलासा हुआ था। हापुड़ में भी इस तरह का गोरखधंधा चल रहा है। बीते दिनों बिजली निगम के अधिकारियों ने तीन नलकूपों से अवैध लाइन को हटवाया था। अब शासन से स्पष्ट आदेश मिले हैं कि अभियान चलाकर देहात अंचल में जांच पड़ताल की जाए। अभियान से पहले 20 दिन का समय दिया गया है। इस समयावधि में ऐसे लोग शपथपत्र देकर छूट पर कनेक्शन पर सकते हैं। यदि जांच के दौरान वह पकड़ में आए तो लाखों रुपये का जुर्माना लगेगा। अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि यदि किसी ने अवैध लाइन खिंचवा भी ली है तो वह शपथपत्र दे दे। 1.50 लाख रुपये तक के इस्टीमेट पर निगम उपभोक्ताओं को 22500 रुपये की छूट भी देगा। 15 दिन के बाद पकड़ में आने वालों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


- डार्क जोन क्षेत्र में अवैध विद्युत लाइनों से नलकूप चला रहे किसानों को मिलेगी राहत
- अमरोहा में दर्जनों मामले पकड़े जाने के बाद ऊर्जा निगम सतर्क
- तय तिथि के बाद जांच में पकड़े जाने पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें