फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा और अर्थ ने जीते गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षा और अर्थ ने जीते गोल्ड
विज्ञापन


हापुड़। खेलो इंडिया शूटिंग क्लब के शूटरों ने 24 से 25 अगस्त को मेरठ में आयोजित क्रीड़ा भारती शूटिंग प्रतियोगिता में जिले की वर्षा और अर्थ ने गोल्ड पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

टीम के कोच राजेश असवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें कम उम्र के शूटरों का दबदबा रहा। इसमें आठ वर्ष की वर्षा असवाल व 10 वर्ष के अर्थ ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसके अलावा सीनियर बालक वर्ग में मनीष कुमार व आरती पाल ने दो सिल्वर पदकों पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत अध्यक्ष मेरठ कुलविंदर सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी शूटर व कोच को बधाई दी। पदक जीतने वालों में अंकुश सिंह, रविपाल, संस्कृति बाना, शिवानी व शुभम कश्यप भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें