फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने लापता बच्चे को परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ ने लापता बच्चे को परिजनों से मिलाया
विज्ञापन

हापुड़। दो दिन से लापता बच्चे को शनिवार को आरपीएफ की टीम ने हापुड़ रेलवे स्टेशन पर मसूरी एक्सप्रेस से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
आरपीएफ थाना प्रभारी एसएम असलम ने बताया कि शुक्रवार देर रात मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से उन्हें एक नौ वर्षीय बच्चा मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम वंश पुत्र कृष्णपाल निवासी पंचशील विहार मालवीय नगर दिल्ली बताया। बच्चे के आधार नंबर पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व पते पर पुलिस ने फोन कर मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। बच्चा मिलने की सूचना पर परिजन आनन फानन में हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां बच्चे को सकुशल देखकर उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। आरपीएफ पुलिस ने जांच पड़ताल कर बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


बस में परिजनों से बिछड़ा मासूम पुलिस को मिला
हापुड़। रोडवेज बस में माता पिता से बिछड़े बहादुरगढ़ के गांव नंगलाबढ़ निवासी एक मासूम को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को बच्चा तहसील चौपले पर रोते हुए मिला था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि बहादुरगढ़ के गांव नंगलाबढ़ निवासी आवेश पुत्र वसीम शनिवार को माता-पिता के साथ शहर आया था। जब माता-पिता वापस जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुए तो अचानक आवेश का हाथ छूट गया और वह तहसील चौपले पर ही रह गया। आगे जाकर माता पिता ने बच्चे को ने देख बस रुकवाई। इस दौरान तहसील चौपला पर मासूम को रोता देखकर आसपास के लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें