फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों से झाड़ू लगवा रहे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों से झाड़ू लगवा रहे शिक्षक
विज्ञापन

हापुड़। सरकार भले ही परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को कांवेंट स्कूलों के छात्रों की तर्ज पर सुविधा देने का दम भर रही हो। मगर, इन विद्यालयों के शिक्षक छात्रों को पढ़ाने के बजाय उनसे साफ-सफाई और हवा करवा रहे हैं। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन विद्यालयों में किस तरह शिक्षा का बंटाधार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम ने देहात अंचल के विद्यालयों का जायजा लिया तो सच्चाई सामने आई। गांव सादिकपुर स्थित विद्यालय में छात्र बारी-बारी से झाड़ू लगा रहे थे। शिक्षिका आराम से बैठकर छात्रों को दिशा-निर्देश दे रही थीं। इस संबंध में छात्रों से बात की गई तो बताया कि वह रोजाना ही साफ-सफाई करते हैं। इसके बाद ही पढ़ने बैठते हैं। कभी-कभी शिक्षकों की हवा तक भी करनी पड़ जाती है। इससे साफ है कि परिषदीय विद्यालय के शिक्षक किस तरह शिक्षा के अधिकार का मजाक उड़ा रहे हैं। इसके बाद गांव अकड़ौली के विद्यालय में भी ऐसी ही स्थिति दिखाई दी। यहां भी बच्चे स्कूल आने के बाद साफ-सफाई कर रहे थे। इन विद्यालयों की शिक्षिकाओं का कहना था कि सफाई कर्मचारी नहीं आने के कारण उन्हें यह कार्य बच्चे से कराना पड़ रहा है। कभी-कभी वह खुद भी सफाई करतीं हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि छात्रों से इस तरह झाड़ू लगवाना गंभीर मामला है। मामले की जांच करा शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें