फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहरा में पंचायत का ऐलान, शादी में नहीं बजेगा डीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहरा में पंचायत का ऐलान, शादी में नहीं बजेगा डीजे
विज्ञापन


हापुड़। गांव गोहरा आलमगीरपुर के आसपास बसे दर्जनों गांवों में शादी समारोह में डीजे की धमक सुनाई नहीं देगी। यही नहीं शादियों में अनावश्यक खर्च भी नहीं किया जाएगा। यह फैसला रविवार को गोहरा गांव में जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत की अध्यक्षता में आयोजित सर्वसमाज की महापंचायत में लिया गया।
बीते दिनों गांव गोहरा में एक घुड़चढ़ी में डीजे की तेज धमक के कारण एक महिला की मौत हो गई थी। इसके अलावा नगर के गढ़ रोड पर भी तेज धमक के कारण करीब आधा दर्जन गाड़ियों की शीशे टूट गए थे। आलम यह है शादी समारोह के दौरान ह्दय रोगियों के लिए तो डीजे की धमक को सहन कर पाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

रविवार को गांव गोहरा आलमगीरपुर में जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण के नेतृत्व में सर्वसमाज की महापंचायत का आयोजन हुआ। इसमें धनावली अट्टा, मुदाफरा, बागड़पुर, हरनाथपुर कोटा, माधापुर, आघापुरा, मतनौरा, छतनौरा, मुक्तेश्वरा, औरंगाबाद, आरिफपुर, सरीफपुर, सलारपुर, दत्तियाना समेत तीन दर्जन गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।
महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शादी में डीजे लेकर नहीं जाएंगे न ही गांव में डीजे बजने देंगे। दहेज की लिस्ट पढ़कर नहीं सुनाई जाएगी न ही दहेज के समान का प्रचार करेंगे, असलहों के साथ बारात रिसीव नहीं करेंगे, किसी भी तरह की हर्ष फायरिंग होने की इजाजत नहीं होगी। खाने की बर्बादी नहीं होने देंगे। निमंत्रण सीमित करेंगे, कार्ड छपवाकर बांटने के बजाए व्हाट्स एप या फोन पर निमंत्रण देंगे, बेटियों को पढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डा. यशवीर सिंह व ग्राम प्रधान जिम्मी उर्फ संचित त्यागी ने कहा कि यह शर्म का विषय है डीजे के कारण मौत हो रही है, इसलिए छोटी बारात लेकर जाओ अगर बारात छोटी होगी तो दहेज का प्रचार-प्रसार रूकेगा और डीजे आदि भी बंद हो जाएंगे। इससे नशाखोरी भी कम होगी।
जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र मावी ने कहा कि ऐसी कौन सी बाध्यता है जो डीजे जैसी बुराई नहीं रुक रही। सभी जाति बिरादरियों ने पंचायत के फैसलों का स्वागत करते हुए इसपर अमल का भरोसा दिया। भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने भी समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रण लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन ओमेंद्र सिंह ने किया। इसमें पवन हूण, सुबीश त्यागी, सिमराज प्रधान, धन्नी खटाना, ज्ञान सिंह कोटा, राजबीर मुखिया, अनुज प्रधान, तेजबहादुर सिंह, गिरिराज सिंह, जिम्मी त्यागी, बरन नागर, संजीव एडवोकेट, संतरपाल, राजकुमार हिंदुस्तानी, राजू प्रधान, नकुल गुर्जर, रामकुमार आर्य, डा.सूरज, ईश्वर नागर, सुखपाल नागर, यशवीर सिंह, हरिकिशन पहलवान, ज्ञानवीर, सुमित, कपिल, अमित, सुधीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें