फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पेमेंट मिलने तक किसान बिजली बिल अदा नहीं करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएपी के बढ़े दाम वापस न लेने पर होगा आंदोलन : भाकियू
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-चौपला के गुरुद्वारा परिसर में सोमवार को भाकियू के सदस्यों ने मासिक पंचायत की। पंचायत में सदस्यों ने गन्ना पेमेंट होने तक बिजली बिल अदा न करने के साथ ही डीएपी के बढ़े दामों को वापस न लेने मांग कर एसडीएम हनुमान प्रसाद को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान 26 फरवरी को डीएम को दिए गए ज्ञापन में जो मांगें की गई थी वह अभी तक पूरी नहीं हुई है। उन्होंने डीएपी के दाम में हुई बढ़ोत्तरी अविलंब वापस लेने के साथ ही बकाया गन्ना मूल्य की अदायगी होने तक किसानों को बिजली बिल समेत बकाया वसूली अभियान में छूट देने की मांग की। जिला महासचिव दिनेश त्यागी ने कहा कि डार्क जोन से बाहर होने के बाद भी किसानों को नलकूपों के नए कनेक्शन देने में बिजली अफसर आनाकानी कर रहे हैं, अगर उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ तो भाकियू ऐसे अफसरों के खिलाफ अभियान चलाएगी। मंडल कार्यकारिणी सदस्य शब्बू चौधरी ने कहा कि पूठ समेत कई गांवों में बिजली निगम द्वारा अर्थिंग का तार नहीं खींचा गया है। इससे हाई वोल्टेज आने पर घरेलू उपकरण फुंक जाते हैं। जिला उपाध्यक्ष प्रधान अय्यूब और जिला संगठन मंत्री बब्लू लुहारी ने कहा कि घरेलू कनेक्शनों के बिल जानबूझकर अनाप शनाप भेजे जा रहे हैं, जिन्हें बाद में ठीक करने की आड़ में किसानों से खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है। मंडल सचिव रामपाल चौहान ने गांव शकराटीला के किसानों को ग्राम समाज की भूमि कब्जाने के नाम पर परेशान करने की बजाए पात्र परिवारों को पट्टे दिलाने, सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर बकाया चल रहे तीन सौ करोड़ से भी अधिक के गन्ना पेमेंट की ब्याज समेत अदायगी कराने की मांग की। इस दौरान सरदार दर्शन, नबी खां, विनोद त्यागी, सुदेश पाल, उम्मेद, मौमीन, मुकीम, बालकिशन, भगतराम, हरेंद्र शर्मा, सिराजुद्दीन, खानचंद, नेपाल सैनी, राजू बाल्मीकि, फरमान, आमिर, माशाअल्ला, खालिद, अनिल, ओमवती, रीना समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायत की अध्यक्षता तहसील संयोजक सुभाष और संचालन मंडल कार्यकारिणी सदस्य सोनू भटैल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें