कई उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले
हापुड़। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने रविवार को जिले के विभिन्न थानों में तैनात उपनिरीक्षक और कांस्टेबलों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया। रेलवे रोड चौकी प्रभारी तहजीबुल हसन को यातायात का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा जारी आदेशों में उपनिरीक्षक अजब सिंह को थाना हाफिजपुर से रेलवे रोड चौकी भेजा गया है। उपनिरीक्षक विनोद कुमार को पुलिस लाइन से थाना हाफिजपुर, आशुलिपिक मुमताज जहां कार्यालय क्षेत्राधिकारी पिलखुवा से कार्यालय क्षेत्राधिकारी गढ़ मुक्तेश्वर, कांस्टेबल धर्मवीर सिंह को थाना बहादुरगढ़ से गढ़मुक्तेश्वर, कांस्टेबल जंडेल सिंह को पुलिस लाइन से एएचटीयू, कांस्टेबल रविंद्र पाल को पुलिस लाइन से जीडी कार्यालय पुलिस लाइन, महिला कांस्टेबल पिंकी रानी को यूपी-100 एसपीओ कार्यालय, महिला कांस्टेबल सोनम को पुलिस लाइन से यूपी-100, चालक विनोद कुमार को हापुड़ नगर से पुलिस लाइन, चालक संतोष कुमार को थाना देहात से हापुड़ नगर और चालक हितेष चौहान को पुलिस लाइन से थाना देहात भेजा गया है।
-----
दुर्घटना में बाइक सवार घायल
हापुड़। बुलंदशहर रोड सामिया गार्डन के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार विनोद निवासी जोगीपुरा घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।