फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सहकारी समिति पर पर्ची वितरण में धांधली का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना सहकारी समिति पर पर्ची वितरण में धांधली का आरोप
विज्ञापन

- भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने गन्ना विकास मंत्री को पत्र भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चीनी मिलों से जुड़ी गन्ना समितियों पर पर्ची वितरण में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने गन्ना मंत्री को पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा को पत्र भेजा है। उनका कहना है कि जनपद हापुड़ में सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल हैं। अनिल चौधरी और कार्यकर्ताओं का कहना है कि गन्ना सहकारी समिति और मिलों के प्रबंधन की मिलीभगत के चलते दोनों मिल क्षेत्र के अधिकांश किसान परेशान हैं। क्योंकि जिन किसानों के पास गन्ने का रकबा भी नहीं है, उनसे पैसे लेकर गन्ना सहकारी समिति के कर्मचारियों ने उनके नाम काफी पर्चियां जारी कर दी हैं। जिन किसानों के पास मात्र एक एकड़ कृषि भूमि है, उनके नाम पर 50 से 70 तक पर्चियां जारी की गई हैं। जबकि उचित संख्या में पर्ची न मिलने के कारण बांड धारक किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। प्रदेश की अधिकांश चीनी मिलों द्वारा गन्ना भुगतान समय पर किया जा रहा है, लेकिन सिंभावली और ब्रजनाथपुर मिलों द्वारा भुगतान न मिलने से किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। भाजपाइयों ने पर्ची वितरण में हो रही धांधली की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और गन्ना भुगतान कराने की मांग की है। पत्र भेजने वालों में महेंद्र चौहान, एसपी त्यागी, अनिल चौहान, राहुल शर्मा, प्रणव कुमार, शिव कुमार सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें