जिला परियोजना अधिकारी को नोटिस जारी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजनांतर्गत नाली/सीसी इंटरलॉकिंग में लापरवाही बरतने और डीपीआर प्रस्तुत न करने पर डूडा के निदेशक देवेंद्र कुमार पांडेय ने जिला के परियोजना अधिकारी को नोटिस जारी किया है।
मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती में विकास कार्यों को लेकर 15 व 16 जनवरी को लखनऊ में सीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें सभी जनपदों के डूडा के परियोजना अधिकारियों से 19 जनवरी तक नाली/सीसी इंटरलॉकिंग की डीपीआर भेजने के आदेश दिए थे, लेकिन निर्धारित तिथि के बाद भी डीपीआर नहीं भेजी गई। हालांकि सूबे के लगभग 60 जिलों द्वारा यह डीपीआर नहीं भेजी गई, जिसमें हापुड़ जिला भी शामिल है।
डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि इस संबंध में शासन से नोटिस जारी हुआ है। डीपीआर नहीं पहुंचाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो