फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन भोगी सहकारी समिति के चुनाव की बिछने लगी बिसात

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन भोगी सहकारी समिति के चुनाव के लिए बिछने लगी बिसात
विज्ञापन


हापुड़। वेतन भोगी सहकारी समिति के चुनाव की सरगर्मी शिक्षकों के सिर चढ़कर बोल रही है। 29 जनवरी को जिलेभर के 9 वार्डों से डायरेक्टर चुने जाएंगे। इनके चुनाव के लिए बाबूगढ़ स्थित प्राइमरी पाठशाला में चुनाव होगा। 30 जनवरी को डायरेक्टर मिलकर एक चेयरमैन का चुनाव करेंगे। इस प्रक्रिया के तहत वार्ड नंबर 6 से राजेश गिरि को निर्विरोध डायरेक्टर चुन लिया गया है।
वेतन भोगी सहकारी समिति के चुनाव के लिए जिले को 9 वार्डों में बांटा गया है। इस चुनाव में शिक्षक और बेसिक शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भाग लेंगे। 6 नंबर वार्ड को छोड़कर शेष बचे 8 वार्डों में डायरेक्टर पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन

शिक्षकों के दो गुटों ने डायरेक्टर पद पर अपने योद्धा उतार दिए हैं। इन वार्डों में कुल 936 शिक्षक/कर्मचारी मतदाता हैं जो डायरेक्टर चुनेंगे। 29 जनवरी को बाबूगढ़ छावनी के प्राइमरी विद्यालय में डायरेक्टर पद के लिए मतदान होगा, इसी दिन परिणाम की भी घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नीरज चौधरी ने बताया कि 30 जनवरी को सभी वार्डों के विजेता डायरेक्टर, एक चेयरमैन का चुनाव करेंगे। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 6 से राजेश गिरि को निर्विरोध डायरेक्टर चुन लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें