फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न स्कूलों में धूमधाम से मना बसंतोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतुओं के राजा बसंत का शानदार आगाज
विज्ञापन

- शिक्षण संस्थानों से लकर गलियों में पतंग उड़ाने तक सभी ने किया बसंत का स्वागत
- जगह-जगह हुआ सरस्वती पूजन मांगी अमनचैन की दुआ
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। नगर के विभिन्न स्कूलों में सोमवार को बसंत पंचमी उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों ने बच्चों को बसंत का महत्व बताया।
- इंद्रलोक कालोनी स्थित किड्स वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। हिंदी सुलेख व अंग्रेजी प्रवाही लेखन, बसंत पंचमी से संबंधित एक स्केच क्विज प्रतियोगिता में भी छात्रों ने प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य संगीता त्यागी ने बताया कि बसंत ऋतु सब ऋतुओं का राजा कहलाता है। इस दौरान गिरिजा, संयम सिंह, पर्व कंसल, आरना त्यागी, फ्रैंक चौधरी, अक्षत शर्मा, तंमय सिंहल, शुभांगी सिंहल आदि ने प्रतियोगिता में अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम संयोजक मनीष त्यागी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

फोटो फाइल संख्या 22एचपीआर पीएच-06
- फ्रीगंज रोड स्थित नटखट प्ले स्कूल में बसंत पंचमी का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा के साथ हुआ। कार्यक्रम में सह विभाग सेवा प्रमुख नानक चंद ने बच्चों को बताया कि आज के दिन से बसंत ऋतु का आगमन होता है। इस दिन पतक्षड़ का मौसम खत्म होकर हरियाली का प्रारंभ होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में नीति, बबीता, किरन, प्रीति, पूनम, शोभिका, नेहा, श्वेता, संध्या का सहयोग रहा।
- स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टैगोर शिक्षा सदन इंटर कालेज में बसंत पंचमी के अवसर पर मां हंसवाहिनी सरस्वती का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने छात्रों को बसंत उत्सव का महत्व बताया। बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नीति त्यागी, पूनम शर्मा, अनीता शर्मा, भागीरथी आनंद, वर्षा घोष, राजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, अशोक शर्मा, सहदेव कुमार, ओमपाल सिंह, सचिन गुप्ता का सहयोग रहा।
- मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बसंतोत्सव व वीर हकीकत बलिदान दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने छात्रों को बसंत पंचमी के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय के प्रबंधक संजय कृपाल, अभिभावक प्रतिनिधि सुमित त्यागी मुख्य यजमान रहे। इस दौरान हवन में आहुति देकर वातावरण की शुद्धि का संकल्प लिया गया।
- मिनीलैंड कांवेंट स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर कलर सेशन का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने पीले रंग के परिधान में सजकर सभी का मन मोह लिया। कार्तिक त्यागी ने फूलों की घाटी में कविता सुनाई। नीलम खुराना, मयंक शर्मा, मुक्ता तिवारी, आर्या तिवारी ने बच्चों को बसंत पंचमी का महत्व बताया। सीमा भटनागर, सुशीला रानी, प्रियंका गोयल, मुनेश चौधरी का सहयोग रहा।
- अयादनगर स्थित श्रीमती कमला देवी पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी उत्सव पर प्रधानाचार्या संचिता श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों को मां सरस्वती की महत्ता से अवगत कराया और बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के अध्यक्ष नरेश इंद्र सिंह, निदेशक नवदीप चौधरी, प्रदीप चौधरी, प्रबंधक सतेंद्र सिंह का सहयोग रहा।
- अयादनगर स्थित श्री गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री परिवार के तत्वावधान आयोजित कार्यक्रम में पंडित सोमदत्त शर्मा ने बसंत पर्व का महत्व बताया। इस मौके पर रामपाल सिंह, जगत सिंह, दयाचंद गोयल का सहयोग रहा।
------------------------
फोटो 4 से 7 तक
सरस्वती पूजा हुई---।
देश में अमनचैन और खुशहाली की हुई प्रार्थना
- बसंत पंचमी के अवसर पर यज्ञ कर की मां सरस्वती की पूजा-अर्चना
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बार एसोसिएशन समेत क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थाओं में बसंत पंचमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली और अमनचैन की मजबूती को प्रार्थना की गई।
ब्रजघाट गंगानगरी के लाला हरद्वारी मल सरस्वती शिशु मंदिर में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में विद्या, ज्ञान और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा की गई, जिसमें सैकड़ों बच्चों समेत अध्यापकों ने भाग लिया। अमृत परिसर धर्मशाला में श्री गंगा सेवा समिति प्रमुख विनय मिश्रा, प्रदीप वर्मा, कपिल कुमार, प्रदीप शर्मा, पंकज समेत काफी लोगों ने पूजा में भाग लिया। गढ़ के मीरा रेती रोड पर सिविल कोर्ट के पास बार हॉल में बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। इसमें वकीलों ने मां सरस्वती की पूजा कर एक-दूसरे को बसंत उत्सव की शुभकामना दीं। बार अध्यक्ष सत्यप्रकाश चौहान, सचिव हेमंत गौड़, पूर्व अध्यक्ष सुबोध त्यागी, पूर्व अध्यक्ष बलराज त्यागी, नरेंद्र गुप्ता, चौधरी अमरपाल, सतेंद्र चौधरी, सुरेंद्र नागरसमेत अधिकांश वकील मौजूद रहे।
इसके अलावा गढ़ के डीएम स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, श्री भारती बाल विद्यालय, माउंट कोलंबस स्कूल, सेठ सूरजभान सरस्वती मंदिर, एचआरएम, माडर्न स्कूल, जीआर स्कूल, कविता मैमोरियल, आरएसके इंटर कालेज, बाबा रामदास इंटर कालेज, सैनरा स्कूल में कार्यक्रम हुए। आईएलएएस कॉलेज कल्याणपुर में बीएड संकाय के स्टूडेंट्स ने सामूहिक यज्ञ का आयोजन कर मां सरस्वती की पूजा की। कॉलेज प्रबंधक राजेंद्र सिंह, निदेशक पीएम शर्मा, प्रिंसिपल सुधा शर्मा, शिक्षाविद् डॉ. दिनेश दत्त शर्मा, राजीव सिंह ने कहा कि बसंत नवसृजन का संदेश देता है। क्योंकि पतझड़ के बाद हर तरफ हरियाली का एकक्षत्र राज हो जाता है।
----------------------
फोटो 13
बसंत पंचमी पर जमकर हुई पतंगबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में पतंगबाजी का दौर दिनभर चला। इसमें मोदी, अखिलेश, माया, मुलायम, राहुल समेत फिल्मी कलाकारों के पोस्टर वाली पतंगों के पेच पर सैकड़ों से लेकर हजारों तक की बाजी लगीं।
बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सोमवार को गढ़-ब्रजघाट समेत आसपास के गांवों में भी जमकर पतंगबाजी हुई, जिससे आकाश में दिनभर रंग-बिरंगी पतंगों के बीच शह-मात का खेल चला। युवाओं में फिल्मी हीरोइन कैटरीना, करीना, मल्लिका, सोनाक्षी, दीपिका, सनी के पोस्टर वाली रंग-बिरंगी पतंगों की सर्वाधिक मांग रही। जबकि मोदी, योगी, राहुल, माया और अखिलेश के पोस्टर वाली पतंगों में भी खूब पेच लड़े। वहीं क्रिकेटरों में विराट, रोहित, धोनी के पोस्टर वाली पतंगों की भी खूब बिक्री हुई। चाइनीज मांझे पर रोक लगी होने से इस बार परंपरागत स्वदेशी मांझा और डोर की जमकर बिक्री हुई। नगर में कई स्थानों पर लोगों के बीच एक-दूसरे की पतंग काटने को लेकर सैकड़ों से लेकर हजारों रुपये की शर्त भी लगीं।
----------------
होलिका दहन के स्थान पर रखा गया बसंत
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-ब्रजघाट समेत समूचे क्षेत्र में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जिस स्थान पर होलिका दहन होता है, वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फूल-पत्तियां रखकर मानव कल्याण और विश्व शांति की प्रार्थना की गई। अब से इन स्थानों पर होलिका दहन के लिए लकड़ियां डलनी प्रारंभ हो जाएंगी।
विज्ञापन

गढ़ में मुख्य बाजार होली चौक पर पंचायती मंदिर के पंडित सुरेंद्र प्रसाद शर्मा और पंडित रोहित स्वामी द्वारा कराए गए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच तीर्थ पुरोहित संघ के तत्वावधान में होलिका दहन के स्थान पर बसंत रखा गया। पीली सरसों के फूल, गुलाल और मिष्ठान के साथ की गई मां सरस्वती की पूजा में काफी लोगों ने भाग लिया। उन्होंने विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना भी की। पंडित लालू गुरु ने बताया कि मान्यता प्रचलित है कि बसंत रखते समय जैसा मौसम होता है, वैसा ही होली दहन तक बना रहता है। इसलिए बसंत रखने के दौरान मौसम पूरी तरह खुशगवार रहा है। विजय शर्मा, संतोष कौशिक, लोकेश गुरू, पराग शर्मा राजेंद्र नागर, पद्म स्वामी, विजय कौशिक, महेंद्र शुक्ला, प्रमोद पप्पी, कुलदीप पप्पन, राजेश शर्मा समेत काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें