फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कालेज में स्थापित हो मतदाता कक्ष: एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हर कालेज में स्थापित हो मतदाता कक्ष: एडीएम
विज्ञापन

-एडीएम ने 25 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर कालेजों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। एडीएम रजनीश राय ने 25 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर कालेजों को दिशा- निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर युवा मतदाताओं के नाम अधिक से अधिक संख्या में दर्ज किए जाएं। इसके लिए अधिक से अधिक कालेजों और निजी संस्थानों में प्रचार प्रसार किया जाए।
कलक्ट्रेट सभागार में 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर आयोजित बैठक में उन्होंने जिले के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त, निजी स्नातक, परास्नातक शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों व प्रमुखों से कहा कि वह विद्यालयों के ऐसे छात्र जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है व जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है उनके फार्म छह भराकर संबंधित तहसील या बीएलओ के पास जमा कराएं। इसके लिये महत्वपूर्ण दस्तावेजों का रंगीन पोस्टर बनाकर विद्यालय के सहज दृश्य स्थान पर चिपकाया जाये, जिससे किसी को दस्तावेज की जानकारी के लिए भटकना न पड़े। इस कार्य के लिये प्रत्येक कालेज में एक सहकर्मी नामित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक कालेज में एक कक्ष को वोटर कक्ष के रूप में स्थापित करने व प्रत्येक कालेज में एक हेल्प डेक्स बनाने के भी निर्देश दिए। इसी के साथ कालेजों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन कराने को भी कहा। बैठक का संचालन सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार त्यागी ने किया।
विज्ञापन

----
सैक्रेट्ी देंगे ग्रामीणों को योजनाओं की जिम्मेदारी
हापुड़। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं, बैंकों की ऋण संबंधी व दूसरे विभागों की योजनाओं की जानकारी के प्रचार प्रसार का जिम्मा ग्राम पंचायत सचिवों को सौंपा गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में कलक्ट्रेट में सभागार में आयोजित बैठक में डीडीओ दुष्यंत कुमार ने बताया कि सचिव ग्रामीणों को इन योजनाओं की जानकारी के साथ मजदूरों के पंजीकरण का भी कार्य करेंगे। दस जनवरी से इस अभियान की शुरूआत हो रही है। इसे चार चरणों में पूरा किया जाएगा। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें