फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता पर लाखों का तार बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अवर अभियंता पर लाखों का तार बेचने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। प्रीत विहार बिजलीघर के अवर अभियंता पर लाखों रुपये की कीमत का तार बेचने का आरोप लगा है। इस मामले में ऊर्जा मंत्री से शिकायत के बाद निगम के अधिकारियों ने भी जांच शुरू कर दी है।
चमरी निवासी रविदत्त शर्मा ने ऊर्जा मंत्री को एक शिकायत भेजी थी, जिसमें प्रीत विहार बिजलीघर में तैनात अवर अभियंता पर आरोप लगा था कि प्रीत विहार कालोनी में लगाया जाने वाला एलटी लाइन का एबीसीएल तार चोरी से बेच कर लाखों का घोटाला किया गया है। इस तार की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। एचपीडीए द्वारा इस कालोनी को विकसित कराया गया था। विद्युतीकरण का कार्य भी उसके द्वारा कराया गया। प्राधिकरण की हैंडओवर रिपोर्ट में समस्त कार्य का उल्लेख है,लेकिन वर्तमान में प्रीत विहार के ज्यादातर खंबे बिना तार के खड़े हैं। यहां रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पतले तारों से बिजली आपूर्ति हो रही है। आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में अब ऊर्जा मंत्री कार्यालय से मामले की जांच निगम के अधिकारियों पर पहुंची तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारियों ने मामले में जांच बैठा दी। निगम के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया इस मामले में पहले ही जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। एसडीओ द्वितीय द्वारा इसकी जांच की जा रही है, जल्द ही रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें