फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वे में हापुड़ के रेलवे स्टेशन का देश में 207 वां स्थान

Wed, 17 May 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेल मंत्रालय दरा देशभर के रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता को लेकर किये गये सर्वे में हापुड़ के स्टेशन का 207 वां स्थान आया है। उल्लेखनीय है कि देश में 8000 से अधिक रेलवे स्टेशन हैं।
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों के अनुसार हापुड़ रेलवे स्टेशन काफी समय से मॉडल रेलवे स्टेशनों में शामिल है। इसी के मद्देनजर करोड़ रुपये खर्च कर इस स्टेशन का आधुनिकरण किया गया था।

इस स्टेशन के कुल पांच प्लेटफार्म काफी साफ सुथरे रहते हैं तथा यात्रियों के बैठने के लिए नयी बैंच बनी हैं तथा पंखे भी लगे हैं। रेलवे स्टेशन को साफ सुथरा रखने के लिए एक मशीन भी खरीदी गयी थी।
विज्ञापन


यह बात अलग है कि उक्त मशीन का प्रयोग कम होता है। रात्रि के समय रेलवे स्टेशन पर जगमगाहट रहती है तथा यात्रियों के सुविधा के लिए यहां सुलभ शौचालय भी हैं।

उल्लेखनीय है कि इस स्टेशन से होकर 24 घंटे में 100 से अधिक अप डाउन में ट्रेन गुजरती है जिनमें से काफी ट्रेन रन थ्रू निकल जाती हैं।

भाजपा नेता मनोज बाल्मीकि का कहना है कि अगर रेलवे अधिकारी सफाई पर थोड़ा और ध्यान देते तो इस स्टेशन का स्वच्छता सर्वे में नंबर 100 से नीचे होता। अब अधिकारियों को आगे के लिए सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें