आसमान में छाए बादल, ठंड ने किया परेशान
हापुड़। आसमान में बादल छाए रहने के कारण रविवार को एक बार फिर लोगों को सर्दी ने परेशान किया। सुबह के समय पड़ रहे पाले और ठंडी हवाओं के कारण लोग घरों में दुबके रहे।
रविवार सुबह अच्छी धूप निकली, लेकिन थोड़ी देर में आसमान पर बादल छाने शुरू हो गए। इस दौरान हल्की-हल्की चली ठंडी हवाओं ने मौसम में ठंडक ला दी। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले एक दो दिन ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
उधर, पाले के कारण आलू किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि पाले से बचाव के लिए लगातार सिंचाई की जा रही है।