फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों की समस्या पर भाकियू का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना किसानों की समस्या पर भाकियू का हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। गन्ना किसानों की समस्याओं पर शुक्रवार को भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नारेबाजी कर जिला गन्ना अधिकारी से वार्ता की और ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने जल्द समस्याओं का निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। डीसीओ ने मौके पर 19 शिकायतों का निस्तारण कर 8 शिकायतों की जांच के बाद उन्हें निपटाने की बात कही है।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि जिले के किसान आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। बीते सत्र का भी किसानों को गन्ना भुगतान नहीं दिया गया गया है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 नवंबर तक गन्ना भुगतान करने के आदेश दिए थे। किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुबीश त्यागी ने कहा कि किसानों की पर्चियों के दायरे को बढ़ाया जाना आवश्यक है, बेसिक कोटे के आधार पर किसानों को जल्द पर्ची दी जाएं, ताकि किसान समय से गेहूं की बुवाई कर लें। किसानों के नए बांड जल्द चालू किए जाएं, गन्ना एग्रीमेंट कराया जाए। इन मांगों के निस्तारण को लेकर कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। डीसीओ ओपी सिंह ने बताया कि किसानों ने कुल 44 शिकायतें दर्ज कराई, इनमें 17 शिकायतें ऐसी थी जिनका पहले ही निस्तारण कराया जा चुका है। 19 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ और शेष आठ शिकायतों के तत्काल निस्तारण के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें