फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.90 लाख बच्चों को लगेंगे रुबेला के टीके-डा.संजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
4.90 लाख बच्चों को लगेंगे रुबेला के टीके - डा.संजीव
विज्ञापन


हापुड़। जिला प्रतिरक्षण व टीकाकरण अधिकारी डा. संजीव कुमार ने कहा कि खसरा जैसे खतरनाक रोग से बचाव के लिए 26 नवंबर से रुबेला टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिले में 9 महीने से 15 वर्ष तक के 4.90 लाख बच्चों को रुबेला के टीके लगाए जाएंगे।
डा. संजीव कुमार बुधवार को बुलंदशहर रोड राजीव विहार स्थित संत सूरज मुनि जूनियर हाईस्कूल में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंध सरकारी व निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रुबेला के कारण बहुत से बच्चों का संपूर्ण विकास नहीं होता, इस रोग के कारण मृत्यु भी हो जाती है। सरकार ने खसरा जैसे खतरनाक रोगों पर लगाम कसने को रुबेला टीकाकरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिले के सभी स्कूलों में 26 नवंबर से दो सप्ताह तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। प्रधानाचार्यों से शत प्रतिशत बच्चों के टीकाकरण करने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश स्कूल नहीं जा पाए, उन्हें घर जाकर टीके लगाए जाएंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने सभी प्रधानाचार्यों को शासन के इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें