फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में विस्फोट के बाद हापुड़ में छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं में विस्फोट के बाद हापुड़ में छापे
विज्ञापन


हापुड़। बदायूं में अवैध रूप से पटाखे बनाने के दौरान हुए विस्फोट के बाद हापुड़ में अलर्ट जारी किया गया है। ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एसडीएम व सीओ आदि ने हापुड़ में संभावित स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की। हालांकि इस दौरान अधिकारियों को कुछ हाथ नहीं लगा।
गौरतलब है कि शुक्रवार को बदायूं में एक किराये की दुकान में अवैध रूप से पटाखे बनाये जाने का कार्य हो रहा था। इसी दौरान विस्फोट हो गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद शासन की ओर से सभी जिलों में सतर्कता बरतने के आदेश जारी किये गए। इसके तहत शनिवार को एसडीएम सत्यप्रकाश, सीओ राजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ मजीदपुरा, रफीकनगर स्थित कई स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की। वहीं पटाखे बनाये जाने के पुराने स्थानों पर जाकर जांच की गई। देहात क्षेत्र में भी पुलिस ने कई स्थानों पर छापे मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि शहर में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

जिले में पहले भी हो चुकी है छापेमार कार्रवाई
- हापुड़ शहर के करीब आधा दर्जन मोहल्लों में पटाखे बनाये जाने का कारोबार होता है। कुछ दिन पहले तक एनजीटी के आदेशों पर क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह से बैन था। जिसके कारण पटाखे बनाये जाने के सभी लाइसेंस निरस्त कर दिये गए थे। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद दोबारा से लाइसेंस बनाये जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि इससे पहले क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखे बनाए जाने की सूचनाएं मिलती रही हैं, जिसे लेकर कई बार छापेमारी भी की गई। पुलिस ने कुछ दिन पहले ही उबारपुर में बंद पड़ी फैक्ट्री में छापा मारकर बड़ी मात्र में अध बने व बने पटाखे बरामद किए थे। मरीजपुरा से भी पटाखे बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें