फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशान घाट की चारदीवारी में अनियमितता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या - 14
विज्ञापन

-खेल के मैदान पर भी कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर में शमशान घाट की चारदीवारी के निर्माण में अनियमितता का की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की है। ग्रामीणों को कहना है कि पास ही एक स्कूल के खेल के मैदान पर भी अतिक्रमण किया जा रहा है। खेल के मैदान पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रसूलपुर बहलोलपुर गांव में शमशान घाट की चारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को ग्रामीण यहां एकत्र हो गये, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिसके कारण चारदीवारी बहुत ही कम समय में क्षतिग्रस्त हो जायेगी। इसके अलावा ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बराबर में एक स्कूल है जिसके खेल के मैदान को शमशान की भूमि में शामिल किया जा रहा है। कई बार मामले को लेकर ग्राम प्रधान से शिकायत की गयी थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। जिससे क्षुब्ध ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन किया गया। मामले की शिकायत डीएम से की गयी है। प्रदर्शन करने वालों में संत वीर ङ्क्षसह, परम जीत सिंह, प्रेम सिंह, राजू, महेंद्र, योगेंद्र व सोमपाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें