फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 20 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को आज मिल जाएंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को आज मिलेंगे शिक्षक
विज्ञापन


हापुड़। जिले के चयनित 20 अंग्रेजी माध्यम परिषदीय विद्यालयों में अब शिक्षकों की कमी दूर होगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हापुड़ में शनिवार को सुबह 11 बजे से चयनित शिक्षकों की काउंसलिंग होगी, इसके बाद उन्हें स्कूलों का आवंटन किया जाएगा।
शासन ने जिले 20 परिषदीय विद्यालयों को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर चलाने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 20 हैडमास्टर और 44 सहायक अध्यापक परीक्षा में पास हो सके, जबकि जरूरत 80 सहायक अध्यापकों की है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से इन विद्यालयों का संचालन होना था। लेकिन शिक्षकों की कमी और अफसरों की अनदेखी के कारण इन विद्यालयों का संचालन अभी तक नहीं हो सका है। अब शनिवार को विभागीय अफसरों ने चयनित शिक्षकों की काउंसलिंग कराने तथा विद्यालय आवंटन करने का का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में 5 मई को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक काउंसलिंग का आयोजन होगा। इसके बाद शिक्षकों को उनकी पात्रता के अनुसार विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें