देहात अंचल के बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं को झटका
हापुड़। देहात अंचल के बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं को विद्युत नियामक आयोग ने झटका दिया है। अब उपभोक्ताओं को प्रति किलोवाट 400 रुपये मासिक बिल वहन करना पड़ेगा। गांवों में अधिकांश कनेक्शन दो किलोवाट के हैं, जिनका बिल 800 रुपये/महीना आएगा। बढ़ी दरों से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।
बीते दिनों विद्युत नियामक आयोग ने देहात अंचल में बिना मीटर वाले बिलों की दर 200 से प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी थी। तब ग्रामीणों ने काफी रोष जताया था, लेकिन अब फिर से विद्युत दरों में बढ़ोतरी की गई है। अब देहात अंचल के बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं को प्रति किलोवाट 400 रुपये महीना वहन करना पड़ेगा। अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि जल्द ही बढ़ी विद्युत दरों का टैरिफ प्राप्त हो जाएगा। इसके बाद देहात अंचल के बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं को नए टैरिफ के अनुसार बिल भेजे जाएंगे।