फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यूपीआई के माध्यम से 1.98 लाख रुपये निकाले, दो माह बाद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला जेके कॉलोनी निवासी आंचल राठौर का मोबाइल चोरी कर शातिर चोरों ने यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 1.98 लाख रुपये निकाल लिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


आंचल राठौर ने बताया कि 17 अप्रैल को वह कॉलेज से बस में सवार होकर घर लौट रही रही थीं। इसी बीच किसी ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। घर पहुंचने पर उन्हें फोन चोरी होने की जानकारी हुई थी। इसके बाद सिम बंद कराने के लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था। 19 अप्रैल को अपने खाते में बैलेंस का पता करने के लिए बैंक गई थी। यहां पहुंचने पर बैंक कर्मचारियों ने 17 व 18 अप्रैल को चार बार में यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 1.98 लाख रुपये निकलने की जानकारी दी थी। जानकारी होने पर उन्होंने अपना खाता सीज करा दिया था। इसी दिन वह कोतवाली पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की शातिर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें