फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि की चाहरदीवारी करने के विरोध पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरकारी भूमि पर चारदीवारी करने के विरोध पर हंगामा
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तगासराय गुली में अपनी भूमि पर चारदीवारी करने पहुंची नगर पालिका परिषद की टीम के साथ एक समुदाय से जुड़े लोगों ने मारपीट की। उन्होंने धार्मिक स्थल बनाने की अफवाह उड़ाते हुए पुलिस को गलत सूचना दे दी। इससे तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष ने पुलिस और लोगों को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य को पूरा कराते हुए तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय गुली में नगर पालिका परिषद के नलकूप की भूमि है। इस भूमि पर मोहल्ले का ही एक व्यक्ति कब्जे का प्रयास कर रहा था। इसकी शिकायत के बाद बुधवार को नगर पालिका परिषद की टीम इस भूमि पर चारदीवारी करने पहुंची थी।
विज्ञापन

काम शुरू करते ही एक समुदाय के लोगों ने विरोध करते हुए निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने नगर पालिका परिषद की टीम के साथ मारपीट कर दी। मामला बढ़ता देख आसपास के दूसरे समुदाय के लोग भी एकत्र हो गए जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
इस दौरान कब्जा करने वाले पक्ष ने पुलिस को इस भूमि पर धार्मिक स्थल का निर्माण कराए जाने की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को तितर-बितर कर स्थिति संभाली। सूचना मिलने पर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सही स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने तल्ख तेवर दिखाते हुए पुलिस की मौजूदगी में भूमि को कब्जा मुक्त कराकर चारदीवारी पूरी कराई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जे का प्रयास था। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जबकि पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने बताया कि आरोपी वर्ष 2012 से नलकूप की भूमि पर कब्जा किया हुआ था और बाकी भूमि पर भी कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। इस व्यक्ति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर नगर पालिका की टीम के साथ मारपीट की। इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें