फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य केंद्रों का निर्माण न कराने पर नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आरोग्य केंद्रों का निर्माण न कराने पर नोटिस
हापुड़। डीएम अदिति सिंह ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को आरोग्य केंद्रों के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक गांव हैदरपुर व करीमपुर में कार्य प्रारंभ नहंी किया गया है। उन्होंने अधिकारी द्वारा शासकीय कार्यों में रुचि न लेने की बात कहते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। दो दिन के अंदर कार्य प्रारंभ न करने पर शासन को अवगत कराने की चेतावनी दी गयी है। इसके अलावा डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी व कार्यकारी अधिकारी मतस्य द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 की दो मार्च को आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित न होने पर नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें