फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण शहीद एक्सप्रेस फिर रही रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण शहीद एक्सप्रेस फिर रद
विज्ञापन


हापुड़। कोहरे के कारण ट्रेनों की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर शहीद एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा कई और ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ठंड में यात्री स्टेशन पर घंटों ट्रेनों का इंतजार करते नजर आये।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मुनीराम मीणा के अनुसार बृहस्पतिवार को शहीद एक्सप्रेस ट्रेन को रद कर दिया गया, जबकि राज्यरानी एक्सप्रेस पहले ही रद चल रही है। इसके अलावा काशी विश्वनाथ 2.38 घंटे की देरी से हापुड़ स्टेशन पहुंची। इसके साथ ही सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस करीब 1.11 घंटे, मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस 1.50 घंटे, बरेली से दिल्ली जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस 47 मिनट, सत्याग्रह एक्सप्रेस 2.25 घंटे, आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटे, फैजाबाद एक्सप्रेस 1.33 घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस 3.21 घंटे, जबकि उधमपुर एक्सपे्रस करीब चार, गोहाटी एक्सप्रेस 6.30, भुज एक्सप्रेस 4.11 घंटे की देरी से हापुड़ स्टेशन पहुंची। इस स्थिति के कारण लोगों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ा। सुबह के समय ठंड में ट्रेनों का इंतजार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें