फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांच लाख भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
गढ़मुक्तेश्वर। पितृ विसर्जनी अमावस्या के पावन अवसर पर पांच लाख से अधिक भक्तों ने ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने दिवंगत पितरों का तर्पण और पिंडदान कर उन्हें वैदिक रीति रिवाज से विदाई दी।
दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और वेस्ट यूपी के जनपदों से आए पांच लाख से धिक भक्तों ने मंगलवार को ब्रजघाट गंगा और लठीरा के कच्चे घाट में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। बाहरी प्रांतों के भक्तों का आगमन सोमवार दोपहर को ही प्रारंभ हो गया था, जिनकी भीड़ देर रात होने के बाद गंगा तट पर एकत्र हो गई थी। मंगलवार को शुभ मुहूर्त लगते ही हर-हर गंगे के जयकारों के बीच मोक्ष दायिनी में डुबकी लगाने का क्रम प्रारंभ हो गया, जो सूर्यास्त तक निरंतर चलता रहा। भक्तों ने गंगा स्नान के उपरांत जलधारा में खड़े होकर वैदिक रीति रिवाज से अपने दिवंगत पितरों का तर्पण और पिंडदान कर उन्हें विदाई दी। जिन दिवंगतों की मृत्यु की तिथि अज्ञात होती है और जिन परिवारों में किसी कारणवश श्राद्ध नहीं हो पाता है, उनके परिजनों ने गंगा किनारे श्राद्ध कर्म भी किए। अधिकांश भक्तों ने ब्राह्मणों को भोजन और दान देकर उनसे दिवंगत पितरों की आत्मा की शांति की प्रार्थना कराई। इसके अतिरिक्त भक्तों ने किनारे पर बैठे पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुन मंदिरों में ईष्ट देवों के समक्ष मत्था टेका। पंडित रमाशंकर तिवारी ने बताया कि करीब पांच लाख भक्तों ने गंगा स्नान किया। पितृ विसर्जनी अमावस्या पर 16 दिनों से चल रहा श्राद्ध कर्म अर्थात पितृ पक्ष अमावस्या के दिन संपन्न हो गया है। बुधवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होंगे।
विज्ञापन


सक्रिय रहे चोर
हरियाणा के सोनीपत के गांव सिकंदरपुर का अमित रिश्तेदारों के साथ गंगा में डुबकी लगा रहा था, तो बाहर रखे कपड़ों से उठाईगीरों ने मोबाइल साफ कर दिया। पालिका उप-कार्यालय के पास बाजार में प्रसाद खरीद रही हरियाणा की सीमा का पर्स उठाईगीरों ने उड़ा दिया। पर्स में आठ हजार रुपये थे। गंगा किनारे भीड़ का लाभ उठाकर झपटमारों ने सुनयना दिल्ली, रुक्मिणी मुरादाबाद, दुलारी नोएडा और सोहन सिंह गाजियाबाद के गले से सोने की चेन झपट ली।
विज्ञापन


डूूबते लोगों को मल्लाहों ने बचाया
स्नान के दौरान तेज बहाव के चलते रामेश्वरी, प्रियंका, सोनम दिल्ली, अनीता, कुमकुम गाजियाबाद, वीरबाला, महेंद्री, सुनील नोएडा, विवेक, हरि सिंह मुरादाबाद गहरे पानी में डूब गए। आसपास में डुबकी लगाने वालों ने शोर मचा दिया, जिसे सुनते ही मल्लाहों ने गंगा में छलांग लगा दी और डूबने वालों को सकुशल बचा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें