फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अस्तित्व में आया हापुड़ का उद्योग व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो फाइल संख्या 01एचपीआर पीएच-04
विज्ञापन


आखिरकार अस्तित्व में आ गया हापुड़ का उद्योग व्यापार मंडल

- सुनील गर्ग बने निर्विरोध अध्यक्ष, टुक्कीराम महामंत्री

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। 40 साल पुराने उद्योग व्यापार मंडल हापुड़ आखिरकार अस्तित्व में आ गया। मंगलवार को शहर की 25 व्यापारी एसोसिएशन ने मिलकर सुनील गर्ग लकड़ी वाले को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया है।
दरअसल, 8 जुलाई को उद्योग व्यापार मंडल का विलय दूसरे संगठन में कर दिया गया था। इसका शहर के कई व्यापारी नेताओं ने विरोध किया था। सोमवार को रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में उद्योग व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अरविंद शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र उम्मीदवार सुनील गर्ग लकड़ी वाले ने पर्चा दाखिल किया। इसके चलते उन्हें निर्विरोध नगर अध्यक्ष चुन लिया गया जबकि टुक्कीराम गर्ग को महामंत्री बनाया गया है। नवनियुक्त महामंत्री टुक्कीराम गर्ग ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंच संचालन व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी नेता विरेंद्र सर्राफ पिल्लू, शिवकुमार गर्ग, प्रयत्न सिंहल, जय वर्मा, विनीत दीवान, विरेंद्र कपड़े वाले, पवन जैन, टिवं्कल सर्राफ, संजीव आढ़ वाले, अनुज गर्ग, राजीव गर्ग, ललित छावनी वाले, सचिन सर्राफ, केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, विशाल गर्ग, विशाल मित्तल, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



अब व्यापारियों की शिकायत के लिए थाने में होगा रजिस्टर

- प्रदेश सरकार ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का किया गठन
- सीओ सिटी बने नोडल अधिकारी, समस्या का तुरंत होगा समाधान

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। प्रदेश सरकार व्यापारियों की सुरक्षा के लिए व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में इस प्रकोष्ठ का नोडल अधिकारी सीओ सिटी को बनाया गया है। हर थाने पर व्यापारियों की समस्या के लिए एक अलग से रजिस्टर होगा। यह प्रकोष्ठ व्यापारियों की सुरक्षा व उनकी समस्या का प्राथमिकता से निस्तारण करेगा।
आए दिन व्यापारियों के साथ हो रही वारदात से निपटने को लेकर पुलिस गंभीर हो गई है। इसके लिए जिले में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। हर जिले के थाने में एक रजिस्टर बनाया जाएगा, जिसमें सिर्फ व्यापारियों की समस्या दर्ज की जाएगी। साथ ही इसकी मानिटरिंग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का नोडल अधिकारी सीओ सिटी पवन कुमार को बनाया गया है। शिकायत कर्ता उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। साथ ही मोबाइल नंबर 9454401574 पर काल कर सुरक्षा संबंधी अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया कि व्यापारियों की सुरक्षा की समस्या के समाधान के लिए थानेदारों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। समस्या के निस्तारण कर बेहतर पुलिसिंग सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें