ताइक्वांडों में डीपीएस के छात्रों ने जीते 22 पदक
हापुड़। फर्स्ट डिस्ट्रिक्ट हापुड़ ताइक्वांडों चैंपियनशिप में दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पांच स्वर्ण समेत 22 पदक जीते। स्कूल की प्रधानाचार्य मीना आनंद ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
प्रधानाचार्या ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 11 स्कूल व 6 एकेडमी के करीब 185 छात्रों ने भाग लिया था। उनके विद्यालय के छात्रों ने कड़ी टक्कर देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कोच योगेंद्र त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में राजदीप, अवनीत, अल्फा, आरूष, मौलिशा ने स्वर्ण। देव, शौर्य, मानवी, आर्य देव, गौरोशी, हार्दिक, खुशी और दीवी ने रजत। जयवीर, हरलीन, सौम्या शर्मा, सौम्या सैनी, पारस, पार्थ, नित्या, अनमोल ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया।