फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी से दैनिक यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों की लेटलतीफी से दैनिक यात्री परेशान
विज्ञापन


हापुड़। नगर रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं, ट्रनों की कमी व लेट लतीफी की समस्या से जूझ रहे दैनिक यात्रियों ने शिकायती पत्र रेल मंत्री को लिखकर जल्द से जल्द निस्तारण की मांग की है।
दैनिक यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते उनकी यात्रा पूर्ण रूप से प्रभावित हो चुकी है। यात्रियों को घंटों तक स्टेशन पर खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने हापुड़ से सुबह के समय अतिरिक्त ट्रेनों को चलाए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली मुरादाबाद रूट पर जल्द ईएमयू ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाना चाहिए। हापुड़ से मथुरा के लिए ट्रेनों का संचालन भी जल्द ही होना चाहिए।
स्टेशन पर होने वाली मूलभूत समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाना चाहिए। यात्रियों ने स्टेशन पर दो नए ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की।
पत्र लिखने वाले में निखिल वत्स, इमरान, सोनू, आकाश शर्मा, अमित खरबंदा, विपिन, रवि, सचिन, हरेन्द्र, हरिशंकर अदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें