फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेज रफ्तार कार हाईवे डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ी, चार की मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ट्रक और कार की भिड़ंत में दो भाई और उनकी मां समेत चार की दर्दनाक मौत हो गई। सभी लोग रिश्तेदार की बच्ची की मौत की गमी में शामिल होने कार से अमरोहा जा रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
सिंभावली क्षेत्र में गांव सिखैड़ा के फ्लाई ओवर पर बृहस्पतिवार की देर रात में करीब तीन बजे यह हादसा हुआ। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे के डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी साइड में जा रहे ट्रक से टकरा गई। आमने-सामने हुई इस भीषण भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में बैठी आशा 50 वर्ष पत्नी राजकुमार, उसके दो बेटे मनीष उर्फ मोनू 24 साल, मुकुल 22 साल और रिश्तेदार राजेंद्र हुड्डा 35 साल की मौके पर ही दर्दनाक मौके हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसओ नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर कार की खिड़की और शीशे तुड़वाकर अंदर फंसे मृतकों को बाहर निकलवाया। इस दौरान मृतकों की जेब से मिले दस्तावेजों और मोबाइलों से उनकी शिनाख्त हुई। इसके बाद पुलिस ने सड़क हादसे का हवाला देते हुए मृतकों के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


फरीदाबाद की बल्लभगढ़ तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी हैं मृतक
- सूचना मिलने के कुछ ही घंटों बाद मृतकों के परिजन और रिश्तेदार रोते बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए, जिनकी मौजूदगी में पुलिस ने चारों शव सील कर उन्हें पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक राजेंद्र हुड्डा के भाई विरेंद्र ने सिंभावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उल्लेख किया है कि सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चारों मृतक हरियाणा के जनपद फरीदाबाद की बल्लभगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव दयालपुर के रहने वाले हैं, जो जनपद अमरोहा की हसनपुर तहसील के गांव कोटा में अपने रिश्तेदारी की बच्ची मौत की खबर पर गमी में शामिल होने को जा रहे थे।
विज्ञापन


हाइवे की एक साइड में करीब दो घंटों ठप रहा वाहनों का आवागमन
- हादसे के बाद नेशनल हाइवे की एक साइड में वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिसके चलते दोनों ही साइडों में आने जाने वालों को जान जोखिम में डालकर एक ही रास्ते से होकर आना जाना पड़ा। पुलिस ने क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाया। इसके करीब दो घंटे बाद हाइवे की दोनों साइडों में वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया।

एसओ नीरज कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कराई जा रही है, जबकि दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें