फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ऑटो की भिड़ंत में चार घायल, मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार और ऑटो की भिड़ंत में चार घायल, मेरठ रेफर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में पलवाडा रोड पर ऑटो और कार की भिड़ंत में चार युवक घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने चारों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मेरठ निवासी गौरव भारद्वाज, दीपक अपने एक साथी के साथ शुक्रवार को कार से अपनी रिश्तेदारी में बुलंदशहर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा रोड पर पुलिया के निकट पहुंची, तो सामने से आ रहे ऑटो से कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घटना में कार सवार गौरव, दीपक शर्मा और उनके साथी समेत ऑटो चालक कमल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए चारों को मेरठ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें