फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ कल से,तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ कल से, तैयारी पूरी
विज्ञापन


हापुड़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर 27,655 परीक्षार्थी पेपर देंगे। इसे लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। इस बार प्रथम पाली सुबह आठ बजे से शुरू होगी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से जिले को 6 जोन, 13 सेक्टर में बांटा गया है।
बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र काफी उत्सुक रहते हैं। सालभर तैयारी के बाद उन्हें अपनी बौद्धिक क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। शिक्षा विभाग और प्रशासन ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी 36 परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी व वायस रिकॉर्डर से लैस किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर 27,655 परीक्षार्थी पेपर देंगे। इसमें हाईस्कूल रेगूलर के 14,737, प्राइवेट के 923 और इंटरमीडिएट रेगूलर के 10,372 व प्राइवेट के 1023 परीक्षार्थियों परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को कोई परेशानी नहीं हो सके, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। पूर्व मेें सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित कर दिया गया। वैसे भी दोनों पालियों की परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

संवेदनशील परीक्षा केंद्र पर रहेगी विशेष नजर
- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान जिले के 5 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रहेगी। इनमें जनहित इंटर कालेज श्यामपुर जट्ट, लाला बाबू बैजल इंटर कालेज लौदीपुर, बीआर इंटर कालेज समाना, बीआर हायर सैकेंड्री स्कूल शाहपुर फगौता, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज बहादुरगढ़ शामिल हैं।

आधा घंटा पहले मिलेगा प्रवेश
- सुबह की पाली की परीक्षा इस बार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। छात्रों को परीक्षा कक्ष में सुबह 7.30 बजे एंट्री मिलेगी। दोपहर की पाली में डेढ़ बजे से परीक्षार्थियों की कक्ष में एंट्री होनी शुरू होंगी। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख परीक्षा केंद्र
- एसएसवी इंटर कालेज हापुड़, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कालेज, एकेपी इंटर कालेज, ताराचंद इंटर कालेज तगासराय, श्री जैन कन्या इंटर कालेज और मारवाड़ इंटर कालेज पिलखुवा सहित 36 परीक्षा केंद्र हैं।

समस्या पर डीआईओएस को करें कॉल
- परीक्षा के दौरान यदि किसी तरह की कोई परेशानी है तो छात्र या अभिभावक जिला विद्यालय निरीक्षक के सीयूजी नंबर 9454457549 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें