फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोती की अस्थियां विसर्जित करने गया परिवार, इंजन खराब होने से पानी की धारा में बही नाव

Tue, 05 Feb 2019 03:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हापुड़ के गढ़ थाना क्षेत्र में गंगा स्नान व अस्थि विसर्जन के लिए पहुंचे परिवार से भरी नाव का इंजन खराब होने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनपद मेरठ में रिठानी निवासी सुरेश परिजनों के साथ मंगलवार की सुबह अपनी मृतक पोती शगुन की अस्थियां विसर्जित करने बृजघाट आए थे। जहां नाव में बैठ कर परिवार के लोग अस्थि विसर्जन के लिए गंगा में चल दिए।

गंगा की बीच धारा में नाव का इंजन खराब हो गया। जिससे नाव गंगा की धार के साथ बह निकली और घने कोहरे के कारण नाविक रास्ता भी भटक गया। सुनसान जगह नाव को देखकर उसमें बैठे लोगों में अफरातफरी मच गई, जिन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के भटकने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और चौकी इंचार्ज पुलिस टीम समेत 100 डायल भी मौके पर पहुंच गए। मौसम साफ होने पर नाविक चप्पू के सहारे नाव को वापस स्नान घाट पर ले आया। जिसके बाद सबने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें