फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरा बागड़पुर में मेरठ गन्ना समिति का खाद बिक्री केंद्र बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरा बागड़पुर में मेरठ गन्ना समिति का खाद बिक्री केंद्र बंद
विज्ञापन

हापुड़। गन्ना समिति मेरठ के कार्यक्षेत्र में आने वाले हापुड़ के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर में बीते 35 वर्षों से चल रहे गन्ना समिति के खाद, दवाई बिक्री केंद्र को बंद कर दिया गया है। इससे एक दर्जन गांवों के हजारों लोगों को उर्वरक आदि नहीं मिलने से वह गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने उप गन्ना आयुक्त से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 35 वर्षों से मुजफ्फरा बागड़पुर में मेरठ गन्ना समिति का खाद, दवाई बिक्री केंद्र संचालित था। यहां से किसानों को उधार में उर्वरक मिलता था, जिसका पैसा गन्ना भुगतान से समायोजित कर दिया जाता था। उन्होंने बताया कि यह केंद्र गन्ना समिति मेरठ के कार्यक्षेत्र में आता है। जिससे गांव गोहरा मुदाफरा, ओरंगाबाद, आगाहपुर, मतनौरा, कोटा हरनाथपुर, अट्टा, बागड़पुर, मुक्तेश्वरा, आरिफपुर मंढैया के ग्रामीण खाद, दवा खरीदते हैं। बीते 6 महीने से यह केंद्र बंद पड़ा है। इसके चलते किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उप गन्ना आयुक्त से शिकायत कर राहत दिलाने की मांग उठाई है। जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह का कहना है कि किसानों की इस समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। मेरठ के जिला गन्ना अधिकारी से इस संबंध में वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें