फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा खुद गुंडों की पार्टी, गुंडागर्दी इसका काम: संजीव बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा खुद गुंडों की पार्टी, गुंडागर्दी
विज्ञापन

इसका काम : संजीव बालियान

हापुड़। सपा की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद शुक्रवार शाम भाजपा नेता व जिला चुनाव प्रभारी संजीव बालियान ने उन पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सपा खुद गुंडों का पार्टी है, गुंडागर्दी करना सपा का ही कार्य है। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य अमृता कुमार को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित करते हुए जीत का दावा पेश किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजीव बालियान ने कहा कि पिछले चुनाव में सपा गुंडागर्दी के बल पर जीती थी। यह कार्य सपा ही करती है, भाजपा को इसकी आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सतपाल यादव के बारे में कहा कि हिस्ट्रीशीटर को सपा वाले चुनाव लड़ा रहे हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गुंडों की पार्टी कौन सी है।
विज्ञापन

भाजपा विकास में विश्वास रखती है और जनता उसके साथ है। उन्होंने कहा कि हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उनके प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। हार की बौखलाहट में सपा सदस्य ऐसे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। जिन लोगों ने अपराध किए हैं उनके चिट्ठे जरूर खुलेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश मंत्री देवेश कुमार, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, विधायक विजयपाल सिंह, जिला प्रभारी जितेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष अशोक पाल, सत्यपाल सिंह तोमर, राजेंद्र कुमार और प्रवीन सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें