फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता दे रहे चुनाव लडने पर अपहरण की धमकी: तेजपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता दे रहे चुनाव लड़ने
विज्ञापन

पर अपहरण की धमकी : तेजपाल

हापुड़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सपा सदस्यों ने भाजपाइयों पर चुनाव न लड़ने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को सपा से घोषित संभावित प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह के पति तेजपाल प्रमुख ने भाजपा नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप था कि भाजपाई चुनाव न लड़ने का दबाव बना रहे हैं और चुनाव लड़ा तो अपहरण की धमकी दे रहे हैं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा से घोषित संभावित प्रत्याशी अनीता सिंह के पति तेजपाल प्रमुख ने कहा कि पिछले दो-तीन दिन से उन्हें लगातार फोन कर परेशान किया जा रहा है। उनके पास एक जिला पंचायत सदस्य का फोन आया और उनसे नोएडा के सेक्टर-12 में मिलने के लिए कहा गया। जब वह बताए गए स्थान पर जिला पंचायत सदस्य का इंतजार कर रहे थे तभी कुछ बदमाशों ने उनका अपहरण करने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह वहां से बच भागे। अब उन्हें फोन कर चुनाव न लड़ने की धमकी दी जा रही है। चुनाव लड़ने पर उनके अपहरण की धमकी दी जा रही है। इसके अलावा उनके चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद प्रशासन द्वारा भी उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष सुबोध नागर ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा करेंगे। इस मौके पर सपा से बाहर गए सतपाल यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने भी अनीता सिंह को अपना समर्थन देते हुए कहा कि 12 मार्च को नामांकन किया जाएगा। जल्दी ही इस उत्पीड़न की शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान पर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्षा रजनी लता खटीक, दीपक चौधरी, अनिल आजाद एडवोकेट, साजय गहलौत, संजय यादव, दर्शन सिंह, सुंदर छतनौरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें