फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम को थम जाएगा चुनाव प्रचार----।

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम से चुनावी शोर पर विराम, अब ‘घुसपैठ’ अभियान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ में निकाय चुनाव की वोटिंग पहले चरण में 22 नवंबर को होनी है। इसको लेकर आज शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार का शोरगुल थम जाएगा।
शहर में निकाय चुनाव की वोटिंग को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है। असामाजिक तत्वों पर अंकुश के लिए स्थानीय प्रशासन कमर कस चुका है। सोमवार (आज) की शाम पांच बजे अधिकृत रूप से चुनाव प्रचार थम जाएगा, जिसके बाद सियासी दलों की कारों के काफिले, लाउड स्पीकर का शोरगुल और गली-मोहल्लों में होने वाली नुक्कड़ सभाओं पर रोक रहेगी। हालांकि प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदान होने तक भीड़ को साथ लेकर चलने की बजाए दो चार समर्थकों को लेकर वोटरों के बीच घुसपैठ अभियान चलाते रहेंगे। लेकिन चुनावी शोरगुल से लोगों को पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। एसडीएम मीनू राणा का कहना है कि चुनाव प्रचार थमने के बाद किसी भी रूप में आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों समेत उनके समर्थकों की धरपकड़ कराकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मतदान का काउंट डाउन शुरू

-सिर्फ दो दिन बचे हैं मतदान में, वोटरों को लुभाने में जुटे
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। निकाय चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार का काउंट डाउन शुरू हो गया है। रविवार को प्रत्याशियों ने वार्डों में बाइक रैली, जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। सोमवार शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय चुनाव में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए बुधवार को मतदान होगा। लेकिन मतदान से 48 घंटे पहले ही प्रचार प्रसार रुक जाएगा। ऐसे में मतदाताओं पर पकड़ बनाने के लिए प्रत्याशियों ने एड़ी चोटी के जोर लगा दिए हैं। रविवार को दिनभर प्रत्याशियों ने भाग दौड़ कर लोगों से सहयोग मांगा। ताकत दिखाने के लिए किसी ने बाइक रैली तो किसी ने अपने साथ समर्थकों की भीड़ लेकर घर घर जाकर जन संपर्क किया। हालांकि मतदाताओं की चुप्पी प्रत्याशियों के होश उड़ा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें