फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जलभराव के बाद निकली बहनें, सड़कें हुई जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश से जलभराव, जाम से बहनें हलाकान
विज्ञापन


- बारिश के बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर की सड़कों पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम
- अधिकतर स्थानों पर जलभराव ने और बढ़ाई मुसीबत, घंटों तक जाम में फंसी रही बहनें
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। रक्षाबंधन पर शहर को जाम मुक्त रखने के लिए रणनीति बनाने के चंद घंटे बाद ही झमाझम बारिश से पहले शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। फिर बारिश बंद हुई तो भाइयों के घर पहुंचने के लिए निकली बहनों भी भीड़ से शहर की सभी सड़कों पर भीषण जाम लग गया।
रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले रविवार होने और इसके बाद दो दिन की और छुट्टी होने का असर रविवार को खूब सड़कों पर दिखाई दिया। शाम के समय शहर की सड़कों पर अचानक बढ़े वाहनों के दबाव ने पुलिस की यातायात व्यवस्था की सारी तैयारियों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल, रविवार दोपहर तक शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर थी। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे जगह जगह जलभराव हो गया। बाजारों में भी जलभराव होने से अपने भाइयों के लिए राखी व मिठाई खरीदने निकली बहनें परेशान रहीं। बारिश थमने और मोहल्लों से जलभराव कम होने के बाद बहनें अपने अपने भाइयों के घर जाने के लिए इस कदर से सड़कों पर उतरीं की पूरा शहर जाम हो गया। दिल्ली रोड, गढ़ रोड, बुलंदशहर रोड और मेरठ रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। शहर को पार करने में महिलाओं को घंटों का समय लग गया। हापुड़ पुलिस यातायात सुचारु करवाने में काफी मशक्कत करती नजर आयी। शाम तक शहर की सड़कों पर भयंकर जाम लगा रहा। यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि बरसात बंद होने के बाद अचानक वाहनों के दबाव बढ़ने से जाम की समस्या बनी।
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग बंद होने से और बिगड़े हालात --
रविवार को मेरठ रोड फ्लाईओवर के नीचे रेलवे क्रासिंग निर्माण कार्य होने के कारण बंद था। जिसके कारण नीचे से निकलने वाला ट्रैफिक भी फ्लाईओवर से ही गुजरा। जिसके कारण हालात और बिगड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें