फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से आम की बागवानी को भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी से आम की बागवानी को भारी नुकसान
विज्ञापन


हापुड़। जिले में इस बार आम का उत्पादन काफी गिर सकता है। 17 मई को भयंकर आंधी और ओलावृष्टि ने 40 फीसदी से अधिक आम की फसल को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में किसान खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

गांव सरावनी, आरिफपुर, बहरामपुर, बाहड़ली समेत दर्जनों गांवों में बड़े स्तर पर आम की बागवानी की जाती है। लेकिन आंधी के कारण 40 फीसदी से अधिक फल पेड़ों से टूटकर नीचे गिर गया है। जिसके चलते उत्पादन पर काफी प्रभाव पड़ेगा। किसानों को औने-पौने दामों पर मंडी में कच्चा आम बेचना पड़ रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि जिला प्रशासन व उद्यान विभाग के अधिकारियों ने किसानों को राहत दिलाना तो दूर नुकसान का आंकलन करना भी मुनासिब नहीं समझा है। जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण ने इस मामले में डीएम को पत्र भेजकर सर्वे करा, किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी एसके शर्मा का कहना है कि आंधी में आम की फसल को नुकसान हुआ है। इस नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें