फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाऊन हॉल बिजलीघर आज तीन घंटे रहेगा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
टाऊन हॉल बिजलीघर आज तीन घंटे रहेगा बाधित
विज्ञापन


हापुड़। टाऊन हॉल बिजलीघर से जुड़े इलाके में शुक्रवार दोपहर में तीन घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। क्योंकि बिजलीघर में फुंके ट्रांसफार्मर की बदली और जर्जर मशीनों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि टाऊन हॉल बिजलीघर पर फुंके ट्रांसफार्मर की बदली के लिए शुक्रवार को 11 से 2 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ऐसे में लोग जरूरी कार्य निपटा लें। इस बिजलीघर से जुड़े रेलवे रोड, गोल मार्केट, गढ़ रोड के मोहल्लों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता ने ली बैठक
हापुड़। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर, विद्युत मीटर से बिल जारी करने में पारदर्शिता और राजस्व को बढ़ाने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता आरपीएस तोमर ने कहा कि बिजलीघरों पर टीजीटू नोडल के रूप में तैनात रहेंगे, जो बिल संशोधन, उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य, एक्सईन पीके गौतम समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें