फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख की जद में आया कुचेसर चौपला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी आंख की जद में आया कुचेसर चौपला
विज्ञापन


हापुड़। कुचेसर रोड चौपला पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के मकसद से पुलिस-प्रशासन ने तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जनपद की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। जिसके मद्देनजर कुचेसर रोड चौपला हाइवे किनारे बनी पुलिस चौकी पर तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिससे हाइवे पर आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों समेत असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 22 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिसकी शुरुआत कुचेसर चौपला से कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नगर कोतवाली कचहरी के सामने, सिकंदर गेट चौकी, पक्का बाग चौराहा, स्वर्ग आश्रम रोड, नंगौला चौकी, निजामपुर-दिल्ली रोड, हापुड़ देहात क्षेत्र में किठौर तिराहे पर, पिलखुआ क्षेत्र में बस अड्डा चौकी, धौलाना कट, चंडी मंदिर गेट, छिजारसी चौकी, धौलाना क्षेत्र में धौलाना चौराहा, थाना हाफिजपुर, मोड़ी चैक पोस्ट, सिंभावली में हरोडा पुल, गढ़ क्षेत्र में स्याना चौराहा, नानपुर चौकी, आंबेडकर पार्क, पसवाड़ा चौकी, ब्रजघाट में मुरादाबाद रोड की साइड में, बहादुरगढ़ क्षेत्र में पुरानी चौकी समेत विभिन्न स्थान चिन्हित किए गए हैं। सभी स्थानों पर जल्द ही कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें