फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ हत्या करने वालों पर रासूका लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गौ हत्या करने वालों पर रासुका की मांग
विज्ञापन


हापुड़। गांव सरावा में मिले कथित गोवंशों के अवशेषों के विरोध में हिंदू जागरण मंच के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर, मामले की जांच करा दोषियों पर रासूका लगाए जाने की मांग उठाई।
एडीएम को सौंपे गए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पांच अप्रैल को गांव सरावा में बड़ी संख्या में कथित गौवंश के अवशेष मिले हैं, गांव तौड़ी के खेतों में भी अवशेष मिलने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

इतनी अधिक संख्या में अवशेष मिलने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां कब से अवैध कटान हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर, दोषियों पर रासुका लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में पुनित गर्ग, दीपक शर्मा, अर्जून सिंह, पंडित राजेश शर्मा, गिरीश त्यागी, निकुंज, गिरीश त्यागी, राजेश, सौदान सिंह, मनोज अग्रवाल, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें