फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार का टायर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार का टायर फटा, डिवाइडर से टकराई
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर तेज रफ्तार एक कार का टायर अचानक फट गया, जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस इससे टकराने से बाल-बाल बच गई। इसके चलते हाइवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

एक तेज रफ्तार कार गढ़ की ओर जा रही थी। कुचेसर रोड चौपला के पास कार का टायर अचानक फट गया, जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। गनीमत रही कि कार के पीछे तेजी से चल रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होने से बाल बाल बच गयी। रोडवेज कार से टकराने की आशंका के चलते बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। दुर्घटना के कारण दोनों वाहन सड़क पर खड़े रहने के चलते जाम की स्थिति बन गयी। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें