कांग्रेस को सता रहा विफलता का डर : सुरेश राणा
हापुड़। प्रदेश गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी विफलता के डर सेे प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है। इतना ही नहीं एक-दूसरे की टांग खींचने वाले सपा और बसपा जैसे दल भी भाजपा के डर से एक हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में एक बार फिर भाजपा बहुमत के साथ अपनी सरकार बनायेगी। गन्ना मंत्री सोमवार को भाजपा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन के दौरान बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में पांच लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि सुरेश राणा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल चाहे कितने भी एक हो जाए, लेकिन इनमें आपसी लड़ाई जारी है।
क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाएं और प्रबुद्ध लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में अवगत कराएं। जिला प्रभारी संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल भाजपा से खौफ खाए हैं और एकजुट होने का दिखावा कर जनता को भटकाने का कार्य कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल ने कहा कि भाजपा अपने कर्माें से लोगों के दिलों में जगह बना चुकी है।
इस अवसर पर विधायक कमल मलिक, उमेश राणा, डा. शिवकुमार, राकेश त्यागी, दुुष्यंत त्यागी, सुधीर अग्रवाल, पुनीत गोयल, कपिल एसएम, मनोज बाल्मीकि, पूर्व पालिकाध्यक्ष मालती भारती, हरिओम शर्मा, सत्यपाल सिंह तोमर, प्रवीन सेठी, अमित नागर, डा. नीलम, कविता बाना, गौरव रुड़कीवाल, डा. अरुणा शर्मा, डा. रमेश अरोड़ा, सुभाष खुराना, नरेंद्र कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।