फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानु ने किसान आयोग के गठन की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू भानु ने किसान आयोग के गठन का मुद्दा उठाया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को भाकियू भानु कार्यकर्ताओं की गढ़ तहसील परिसर में बैठक हुई। बैठक के दौरान संगठन ने किसान आयोग के गठन की मांग की तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष जितेंद्र नागर ने कहा कि भारत वर्ष में किसानों की सुनवाई करने के लिए कोई भी राजनीतिक पार्टी तैयार नहीं है। भाकियू भानु ने किसानों की हित के लिए किसान आयोग बनाने की मांग की है। इसके अलावा बकाया गन्ना भुगतान और महंगाई के अनुरुप गन्ने का रेट बढ़ाए जाने की भी मांग की गई। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभीश त्यागी ने कहा कि आवारा पशु खेतों में खड़ी फसलों में नुकसान पहुंचाते हैं, जिनसे किसानों को निजात दिलाई जानी बेहद जरूरी है। नहरों और रजवाहों, माइनरों की सफाई कराई जाए, ताकि सिंचाई में सुविधा हो। 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को कम से कम पांच हजार रुपये पेंशन, सभी किसानों का कर्ज बिना शर्त माफ किए जाने, प्राईवेट स्कूलों की फीस नियंत्रित किए जाने, सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली, गांवों की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त कराए जाने, नए पेराई सत्र का भुगतान जल्द दिलाने, शहीद सैनिकों के परिजनों को पांच करोड और पुलिस वालों के परिजनों को दो करोड़ मुआवजा दिलाए जाने समेत आकस्मिक दुर्घटना और मृत्यु होने पर किसान के परिवार को एक करोड़ रुपया दिलाए जाने की मांग की। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं सीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम ज्योति राय को सौंपा। इस मौके पर योगेश त्यागी, कमल सिंह, अमित प्रधान, शिवदीप त्यागी, हेसवीर सिंह, राजपाल सिंह, करन सिंह, वेदप्रकाश, परमाल सिंह, राजेश कुमार, अजय त्यागी, राकेश गिरि समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें