फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर योजना के आंवटियों को प्राधिकरण ने जारी किये नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर योजना के आंवटियों को नोटिस जारी
विज्ञापन


हापुड़। एचपीडीए ने ट्रांसपोर्टनगर योजना में आवंटित किए गए भूखंडों की रजिस्ट्री नहीं कराने वाले आवंटियों के भूखंड निरस्त करने के नोटिस जारी कर दिए हैं। इससे आंवटियों में हड़कंप मच गया है।
एचपीडीए के उपाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर योजना वर्ष 2015 में चलाई गई थी। जिसमें गोदाम के 98 भूखंड तथा बुकिंग ऑफिस के 426 भूखंड सृजित किए गए थे। इनमें से गोदाम के 55 भूखंड व बुकिंग ऑफिस के 423 भूखंड आवंटित हो चुके हैं।
विज्ञापन

आवंटित भूखंडों में से गोदाम के चार आवंटियों व बुकिंग ऑफिस के 122 आवंटियों द्वारा अभी तक रजिस्ट्री करायी गई है। जिन आवंटियों ने रजिस्ट्री नहीं करायी है, उन्हें प्राधिकरण द्वारा कई बार रिमाइंडर भेजा गया है। डीएम ने प्राधिकरण से उन आवंटियों की सूची प्राप्त की है, जिनके द्वारा रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। ऐसे आवंटियों को अपना व्यवसाय आवंटित भूखंड पर प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
इसी क्रम में उनके द्वारा प्राधिकरण को यह निर्देश दिए गए हैं, जो आवंटी रजिस्ट्री नहीं करा रहे हैं, उनके भूखंडों को निरस्त करने पर विचार किया जाए। इससे पहले उन्हें एक नोटिस देकर रजिस्ट्री कराने के लिए सूचित करा दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देशों के दृष्टिगत प्राधिकरण द्वारा ऐसे सभी आवंटियों को नोटिस भेजने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। उसके बावजूद भी यदि आवंटी रजिस्ट्री नहीं कराते हैं तो प्राधिकरण द्वारा आवंटियों के आवंटन निरस्त करने के लिए बोर्ड बैठक की आगामी बैठक में प्रस्ताव लाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें